Pages

Monday, October 10, 2011

UPA (यूनाइटेड प्रोगेसिव एलाइंस) के प्रोगेसिव सदस्यो की प्रगति

UPA (यूनाइटेड प्रोगेसिव एलाइंस) के प्रोगेसिव सदस्यो ने काफी प्रगति करली है | गुप्त एजेंडा "लूट लो इंडिया" पूरी तरह से सफल हो चूका था सुरेश कलमाड़ी और ए राजा ने जरूरत से ज्यादा प्रोगेस कर ली|  लेकिन 2G, राष्ट्रमंडलखेल जैसे केस के कारण सुप्रीम कोर्ट ने इस एजेन्डे पर रोक लगादी|  महगाई और गरीबी किन कारणों से बढती है कथित अर्थशास्त्री(मै नहीं मानती) मौनमोहन सिंह से बेहतर कौन जनता होगा| लेकिन वे आज भी मौन है| बाबा समर्थकों पर पुलिस का अत्याचार होगा| अन्ना कितने दिन भूखे प्यासे रहेंगे हमारे लिए| बाबा और अन्ना, काग्रेस के दुश्मन न० एक हो गए है भारी जनसमर्थन इनके साथ न होता तो आज हम इन्हें जीवित न सकते|

फेसबुक पर कांग्रेस को कोसनें से कोई लाभ नहीं होगा आज भी कांग्रेस को वोट मिलते हैं, हम तो जानते हें कांग्रेस क्या है किन्तु ग्रामींण क्षेत्रों में हमें जनता को जागरूक करना है| हमें जनजागरण का कार्य करना होगा| लोग अभी इन काग्रेसियों की सचाई से पूरी तरह परिचित नहीं है| राहुल गाँधी के चरित्र से परिचित नहीं है| हमें मिल कर लोगो को जागरूक करना होगा| फेसबुक के द्वारा अपने आसपास के लोगो से जुडिये | अपने FB प्रोफाइल के जरिये इस उद्देश्य हेतु लोगो को आमंत्रित करिए| आप की मित्र सुची में जो लोग आप के आस-पास न हो क्षेत्रवार जुड़ने के लिए प्रेरित करे उनके नाम उन्ही के क्षेत्र के मित्रों को रेफर करे| उन्हे छोटी- छोटी  कक्ष-सभाओ को करने के लिए प्रेरित करे| कक्ष-सभाओ के द्वारा  क्षेत्रीय कार्य योजना का निर्माण करे | छोटे- छोटे किन्तु प्रभावी विडियो प्रेजेंटेशन का निर्माण करिए| जिसमे कोंग्रेस और उनके युवराज के विषय में सरल शब्दों में जानकारी दीजिए| क्यों की चित्रों के जरिये तो बच्चों को भी समझया जा सकता है| इन विडियो प्रेजेंटेशन को इन्टरनेट के माध्यम वितरित करिए| जो विडियो प्रेजेंटेशन के निर्माण की तकनीकी जानकारी नहीं रखते उन्हें भी लाभ होगा| आप कार्य योजना की जानकारी मुझे भी दे मै उन्हें अपने मित्रों को बता कर उनका मार्ग दर्शन कर सकू| आप मुझसे भी संपर्क कर सकते है मै अपने मित्रों को आप को रेफर करूगी|हो सके तो  अपनी कार्य योजना में मुझे भी शामिल करिए मै भी इन्टरनेट के द्वारा आप का पूर्ण सहयोग करूगी|

मित्रों आज देश विदेशीयों के हाथो में जाने से बचाइये देश को और लुटने से बचाइये, क्या आप अपनी माँ को इन देशद्रोहियो से नहीं बचाएगे|
अब हमारे "यूनाइटेड" होने का वक्त आगया है जिससे हम इस देशद्रोहियो  "प्रोगेसिव एलाइंस" ध्वस्त हो जाये |

यदि नारीशक्ति तक भी मेरा यह सन्देश पहुचा हो तो मेरी बहने आप भी सहयोग कीजिये| हम स्त्रियाँ भी अपने देश की रक्षा कर सकती है और जरूरत पड़ जाये तो सड़कों पर आने से भी मत हिचकिचाइए|  आप की सहायता के बिना कुछ नहीं हो सकता|

वन्देमातरम|  ........ भारतमाता की जय|...........

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.